³⁰⁻⁰⁸⁻²⁰²² मंगलवार आज 99वाँ जन्मोत्सव द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान जी का भाद्र. शु. तृतीया

अनन्तश्रीविभूषित द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज जी का
99वाँ जन्मोत्सव भाद्र. शु. तृतीया वि. सं. 2079 मंगलवार

पावनप्राकट्य दिवस!!

सनातनी बंधुओं आज के दिन #महागुरु प्रातः वन्दनीय पूज्यपाद अनंतश्री विभूषित द्वारकाशारदा व ज्योतिष द्वय पीठाधीश्वर #जगद्गुरु #शंकराचार्य स्वामी #स्वरूपानंद #सरस्वती जी महाराज का 99वां पावन प्राकट्य दिवस है।

महाराज जी ने चौदह वर्ष की अवस्था मे सन्यास ग्रहण कर लिया था तब से लेकर अब तक करीब पचासी वर्ष से अनवरत सनातनधर्म के संरक्षण व संवर्धन हेतु संघर्ष कर रहे हैं।महाराज जी मात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंकराचार्य ही नही हैं वरन स्वतंत्रता संग्राम में 6 महीने और 9 महीने के लिए जेल में भी रह चुके हैं।महाराज जी ने स्वतंत्रता से पहले ही अकेले अपने दम पर अंग्रेजों से पूरा गांव खाली करा दिया था।पुज्यपाद महाराज जी धरती पर #75_चतुर्मास पूर्ण करने वाले एक मात्र दंडी सन्यासी हैं और हमलोगों के धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु हैं।पुज्यपाद स्वरूपानंद जी महाराज की कृपा व अथक प्रयास से ही #रामसेतु बचा,महाराज जी के ही प्रयास व कृपा से #राममंदिर का ताला खुला,#रामजन्मभूमि और #राम मंदिर का फैसला भी महाराज जी की ही कृपा से सनातनधर्मियों के पक्ष में हुआ,महाराज जी के ही कृपा से #सत्यसनातनधर्मकीजयहो #गंगाजी राष्ट्रीय नदी घोषित हुईं,महाराज जी ने #धर्मांतरण रोकने हेतु अथक प्रयास किया उसमें उल्लेखनीय सफलता भी हासिल की जिसमे मात्र झारखंड व छत्तीसगढ़ में 1 लाख वनवासियों,महादलितों दलितों अति पिछड़ों को वापस सनातनधर्म में ला चुके हैं,महाराज जी #गौरक्षा हेतु भी आवश्यक कदम उठाए हैं,महाराज श्री के कृपा से दर्जनों #वेदविद्यालयों का संचालन भी होता है,#साईं बाबा आदि मुद्दों पर भी प्रखरता के साथ अपना विचार प्रकट किया महाराज श्री ने और #99वें वर्ष आयु होने के बाद आज भी सनातनधर्म के उत्थान हेतु पूरे देश मे भ्रमण करते हैं।महाराज जी #श्रीविद्या के सिद्ध उपासक हैं।महाराज श्री के पूरे राष्ट्र में स्थित छोटे बड़े सैकड़ों #आश्रमोंमठों के माध्यम से सनातनधर्म के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयास किया जाता है और सनातनधर्मियों का निःस्वार्थ भाव से सेवा और सहयोग किया जाता है।महाराज श्री के #शिवलिंकार मुख देख को कर पापीओं का पाप नष्ट हो जाता है।तेज के पुंज महाराजश्री के पावन प्राकट्य दिवस पर उनके श्री चरणों में कोटि कोटि साष्टांग दण्डवत है।

साभार – सद्गुरुदेव भक्त #संजय_पाण्डेय।

हर हर महादेव 🚩

टिप्पणी करे

close-alt close collapse comment ellipsis expand gallery heart lock menu next pinned previous reply search share star