ꜱʜʀᴇᴇ ᴀɴᴀʀᴀᴍᴅʜᴀᴍ ᴅʜᴀʀᴍɪᴋ ɴʏᴀꜱ ʀᴇɢ.11/21

श्रीगणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं | महाकाल दर्शन | वक्रतुण्ड, एकदन्त, कृष्णपिङ्गाक्ष, गजवक्त्र, लम्बोदर, विकट , विघ्नराजेन्द्र, धूम्रवर्ण, भालचन्द्र , विनायक, गणपति, गजानन, इन द्वादश नामों से विख्यात भगवान् गणेश जी का प्रादुर्भाव भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि में बुधवार को हुआ था। (इस बार यह तिथि 31 अगस्त बुधवार को है ) अनेक असुरों का संहार करनेवाले और सदा भक्तों की रक्षा करने वाले , राजा वरेण्य को (गणेश) गीता का उपदेश देने वाले, परब्रह्म परमात्मा, गौरीशंकर को निमित्त बनाकर प्रकट हुए थे। महाभारत ग्रन्थ के लेखक, नृत्य-गानविद्याविशारद, ब्रह्मविद्याप्रदाता भोग-मोक्षप्रदाता भगवान् गणेश श्रेय-प्रेय प्रदानकर सब का कल्याण करें। *गणेशचतुर्थी की सबको बधाई और शुभकामनायें*
close-alt close collapse comment ellipsis expand gallery heart lock menu next pinned previous reply search share star