🚩🚩 जय बदरीविशाल 🚩🚩
🚩🚩 जय ज्योतिर्मठ 🚩🚩
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती जी महाराज
11 नवम्बर 2022, सागर, मध्यप्रदेश
अल्प प्रवास पर श्री राजेश मिश्र , गीताञ्जली ग्रीन सिटी, काकागंज, सागर पधारे उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के पूज्यपाद जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज ने आज प्रातः भक्तों को उपदेश देते हुए कहा कि हमारे जीवन में धर्म का सबसे प्रमुख स्थान होना चाहिए । जैसे सभी नदियाँ समुद्र की ओर सहज ही जाती हैं उसी प्रकार समस्त समाज का जनमानस सन्तों की ओर आकर्षित होता है और उनके आशीर्वाद से कल्याण प्राप्त करता है ।
आगे कहा कि तीन तरह के शासन होते हैं – यमराज, राजा और गुरु का । इन तीनों में आज भी सर्वाधिक आत्मवान लोग हैं जो गुरुओं के शासन को स्वीकार करते हैं ।
पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के आशीर्वाद और दर्शन का अनेक लोगों ने लाभ लिया । क्षेत्र के विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी ने पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज की चरण पादुकाओं का पूजन करके क्षेत्र के कल्याण हेतु आशीर्वाद की कामना की ।
समस्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे सर्वश्री मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, राजेश मिश्र, अर्चना मिश्रा आदि उपस्थित रहे
Badrinath #kedarnath
jyotirmath #jyotishpeeth #shankaracharya #Swaamishreeh_Avimukteshwaraanandah_Saraswati
















